Patna:-बिहार के जेडीयू कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी है..अब वे विभिन्न समस्याओं को लेकर सीएम नीतीश कुमार से आसानी से मुलाकात कर सकेंगे,क्योंकि सीएम नीतीश कुमार खुद सप्ताह में एक दिन प्रदेश पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे,और इसकी घोषणा खुद CM नीतीश कुमार ने की है.

बताते चलें कि सीएम नीतीश कुमार आमलोगों की समस्याओं के निदान के लिए जनता दरबार लगातें हैं,जिसमें पूरे राज्य की जनता उनसे मुलाकात कर अपनी फरियाद रखतें हैं.,जेडीयू के मंत्री भी पार्टी कार्यालय में आम लोगों एवं कार्यकर्ताओं की फरियाद सुनतें हैं.वहीं अब आरजेडी ने भी सप्ताह में एक दिन जन सुनवाई कार्यक्रम की शुरूआत की है.इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए समय देने का ऐलान किया है.