Hindi News / बोले- उन्होंने झारखंड आंदोलन को दी नई दिशा, उनकी कुर्बानी को भुलाया नहीं...

CM हेमन्त ने शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि : बोले- उन्होंने झारखंड आंदोलन को दी नई दिशा, उनकी कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता

Edited By:  |
cm hemant ne shahid nirmal mahto ko di shradhanjali cm hemant ne shahid nirmal mahto ko di shradhanjali

जमशेदपुर : झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के मौके पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण और समाधि स्थल में पुष्प अर्पित किया. इस मौके पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता समेत कोल्हान के सभी विधायक मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज हेलीकॉप्टर से सीधे जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पहुँचे,जहाँ शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के मौके पर उन्होंने कदमा स्थित उलियान में शहीद की प्रतिमा और समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. झारखंड आंदोलन के महान नायक शहीद निर्मल महतो का आज39वां शहादत दिवस है.8अगस्त1987को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के पास उनकी हत्या कर दी गई थी. उनकी शहादत ने अलग झारखंड राज्य की मांग को और मजबूती दी थी.

माल्यार्पण के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि शहीद निर्मल महतो जी ने झारखंड आंदोलन को नई दिशा दी. उनकी कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनकी जगह कभी कोई नहीं ले सकता. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और झारखंडवासियों से अपील की कि शहीद के सपनों को साकार करने के लिए मिलकर काम करें.

जनसभा में मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास कार्यों और जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के महान सेनानियों के आदर्शों पर चलते हुए सरकार हर वर्ग के लोगों के हक और सम्मान की रक्षा कर रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है. मुख्यमंत्री ने विपक्षों पर भी हमला बोला .