PATNA:-पीएम मोदी के हनुमान कहे जाने वाले जमुई के सांसद चिराग पासवान ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के खिलाफ लगातार हमलावर हैं.
पटना पहुंचे लोजपा(रामविलास) के अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बड़ी-बड़ी बाते की , पर हकीकत है कि अपराधियों ने बिहार को पूरी तरह से अपने गिरफ्त में ले लिया है.आमलोगों के साथ ही पुलिस और पत्रकार को सरेआम गोली मार हत्या कर दी जा रही है और नीतीश कुमार कहते हैं कि बिहार में क्राइम नहीं हो रहा है. समस्तीपुर में थानेदार नंदकिशोर यादव की अपराधियों ने हत्या कर दी.अररिया में पत्रकार की हत्या कर दी गई है..जब पुलिस और पत्रकार सुरक्षित नहीं हो तो आम लोगों के बारे में क्या कहा जाए.
अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार अटलजी के सिद्धांत और व्यवहार की बात करते हैं पर वे लगातार जनता के जनादेश का अपमान करते हैं.वे INDIA गठबंधन के जरिए एनडीए को हराने की बात कह रहें हैं,पर उनका अभियान रंग लानेवाला नहीं है.वे आंख का इलाज कराने के बहाने वे दिल्ली में अपने सहयोगियों दलों को आंख दिखाने गए थे,पर उन्हें किसी तरह का भाव नहीं मिला है.
चाचा पारस के हाजीपुर सीट पर हर हाल मे चुनाव लड़ने के बयान पर चिराग ने कहा कि वे एनडीए में शामिल होने से पहले अपनी सारी शर्तों से बीजेपी को अवगत करा दिया है.चुनाव के समय गठबंधन के किस दल को कौन सी सीटें मिलेगी ..ये गठबंधन के अंदर बातचीत के दौरान फैसला होगा..सार्वजनिक रूप से इस पर बयानबाजी को कोई मतलब नहीं है.
