PATNA : केंद्रीय मंत्री और लोजपा (आर) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर तीखा प्रहार किया है। निजी स्वास्थ्य को राजनीतिक मुद्दा बनाने पर चिराग पासवान ने हमला करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया जाना चाहिए लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी कहीं से भी ठीक नहीं है।
चाचा पारस को चिराग पासवान की सीधी चुनौती
चिराग पासवान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने स्वास्थ्य को राजनीतिक मुद्दा बनाया, इससे आज की युवा पीढ़ी में गलत संदेश जाएगा। वहीं, चाचा पशुपति पारस द्वारा बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की दावेदारी पर चिराग पासवान ने साफ़-साफ़ शब्दों में संदेश दे दिया।
एनडीए में सम्मानजनक सीट नहीं मिलने की स्थिति में 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रहे पशुपति पारस को चिराग पासवान ने चुनौती देते हुए कहा कि वह सभी सीटों पर चुनाव लड़ लें। चिराग पासवान ने बताया कि वह सोमवार की रात कोसी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहेंगे। वहां के कैंप में रहने वाले बाढ़ पीड़ितों से भी मिलेंगे।

