गढ़वा:-गढ़वा जिले के रमना बाईपास निर्माण के जद में आए पक्का कुआ में गिर कर रमना के मुर्ती टोला निवासी आकाश कुमार की मौत हो गई । स्थानीय ग्रामीण स्वजनों के साथ उचित मुआवजा और अंडरपास के निर्माण की मांग को लेकर घटना स्थल पर धरना पर बैठ गए।



परिजनों का कहना है कि बाईपास निर्माण के दौरान कंपनी के द्वारा कुआ के चारों तरफ मिट्टी बिछा दिया गया है। जिसके कारण कुआ की ऊंचाई कम हो गई। सड़क निर्माण करा रही कंपनी के द्वारा सुरक्षा नियमों को दरकिनार करते हुए कुआ को खुला छोड़ दिया गया। अगर कुआं ढक दिया गया होता तो शायद घटना नहीं घटती। घटना की सूचना पर जिला अध्यक्ष शांति देवी ने मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाया एवं मुआवजा दिलाने की बात कहीं।