Hindi News / अकाउंटिंग क्षेत्र में बढ़ी प्रोफेशनल्स की मांग, ट्रेनिंग प्रोग्राम के प्रति विशेष रुझान...

छात्रों के लिए नया वरदान : अकाउंटिंग क्षेत्र में बढ़ी प्रोफेशनल्स की मांग, ट्रेनिंग प्रोग्राम के प्रति विशेष रुझान

Edited By:  |
chhatron ke liye naya wardan chhatron ke liye naya wardan

DESK : अकाउंटिंग क्षेत्र में कैरियर को सुव्यवस्थित करने में स्किल की बड़ी भूमिका मानी जाती है। केवल डिग्री के सहारे अकाउंटिंग क्षेत्र में कैरियर को सहेजना संभव नहीं होता है। सरकार द्वारा कर प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के कारण जैसे जैसे अकाउंटिंग क्षेत्र में प्रोफेशनल्स की मांग बढ़ती जा रही है। वैसे-वैसे स्किल विकास के प्रति युवा भी सचेत हो रहे हैं। इसी संदर्भ में वर्तमान में देखा जा रहा है कि कुछ शैक्षणिक संस्थान जॉब गारंटी वाले ट्रेनिंग पाठ्यक्रम को संचालित कर रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों में मुख्य फोकस अकाउंटिंग स्किल को बेहतर करने पर ही रहता है। अकाउंटिंग स्किल बेहतर हो जाने पर रोजगार और स्वरोजगार के लिए प्रचुर अवसर उपलब्ध हो जा रहे हैं। इसलिए जॉब गारंटी ट्रेनिंग प्रोग्राम के प्रति विशेष रुझान देखा जा रहा है।

जॉब गारंटी ट्रेनिंग पाठ्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह रह रही है कि इसमें स्किल विकास पर ध्यान देने के साथ साथ टीम वर्क, टाइम मैनेजमेंट, समय सीमा में प्रोजेक्ट को पूरा करने, सेवा क्षेत्र में मौजूद प्रतिस्पर्धा का सामना करने की तकनीक, व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दिया जाता है। इससे कैंडिडेट जॉब में बेहतर क्षमता के साथ काम करने के योग्य बन जाता है। कैंडिडेट की मौलिक क्षमताएं बढ़ जाती है। उसके काम में वैल्यू एडिशन हो जाता है। जिससे कैंडिडेट के वैल्यू में वृद्धि होती है तथा वह किसी भी कंपनी के लिए मूल्यवान साबित हो जाता है। इससे जहां कैंडिडेट को जॉब की सुरक्षा की स्थिति बनती है वहीं उसके वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के चांसेस भी बढ़ जाते हैं।

ई लर्निंग प्लेटफार्म टैक्स 4 वेल्थ के द्वारा भी कई जॉब प्लेसमेंट की गारंटी वाले ट्रेनिंग पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। टैक्स 4 वेल्थ के सीईओ हिमांशु कुमार बताते हैं कि जॉब गारंटी वाले ट्रेनिंग पाठ्यक्रम अकाउंटिंग क्षेत्र में एक्सपर्ट प्रोफेशनल्स को तैयार करने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। ये पाठ्यक्रम अकाउंटिंग प्रोफेशनल की कार्यक्षमता में सुधार कर उसे किसी भी कंपनी के लिए विशेष उपयोगी बना देते हैं। वास्तविक कार्यानुभव प्रदान करने के कारण इन जॉब गारंटी वाले ट्रेनिंग पाठ्यक्रम की तरफ ज्यादा रुझान देखा जा रहा है। कई अन्य अकाउंटिंग क्षेत्र के विशेषज्ञ भी यह बात कह रहे हैं कि युवाओं के लिए जॉब प्लेसमेंट गारंटी वाले ट्रेनिंग पाठ्यक्रम विशेषकर अकाउंटिंग क्षेत्र में कैरियर बनाने के आकांक्षी छात्रों के लिए वरदान से कम नहीं हैं।