PATNA- पावन पर्व छठ को लेकर पूरे बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विशेष पुलिस बल की 36 कंपनियां तैनात की गई है। 3000 पुलिस बल के साथ-साथ अश्वरोही पुलिस के विशेष दस्ते तैनात किए गए हैं। तीन केंद्रीय बल बटालियन तैनात की गई है। 4165 पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। 125 दरोगा और एएसआई को प्रतिनियुक्त किया गया है। 2,000 से अधिक ट्रेनी दरोगा को प्रतिनियुक्त किया गया है। पटना में 20 डीएसपी रैंक के पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। जबकि औरंगाबाद में विशेष तौर पर देव मंदिर के लिए थे। डीएसपी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

एडीजी मुख्यालय ने बताया कि हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती सभी मामलों में अपराधियों की लगातार गिरफ्तारी हुई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव के साथ हुए साइबर फ्रॉड मामले में एडीजी पुलिस मुख्यालय ने कहा कि दोनों मामले की जांच चल रही है और सभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक अपराध इकाई दोनों मामले की जांच कर रही है।