चतरा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज चतरा के जवाहर नेहरू स्टेडियम में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने 219 करोड़ की 109 परियोजनाओं का शिलान्यास किया. सीएम ने परिसंपत्तियों का भी वितरण किया. मंच पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक अम्बा प्रसाद के साथ कई गणमान्य उपस्थित थे. जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया .

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चतरा के इस कार्यक्रम स्थल से चतरावासियों को 3 अरब 23 करोड़ 71 लाख 51 हज़ार 413 रुपये की सौगात दी है.

कार्यक्रम में सीएम द्वारा 67 योजनाओं के शिलान्यास,42 का उद्घाटन एवं 196677 लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया.

मुख्यमंत्री के कर कमलों से 186 करोड़ 96 लाख 64 हजार की लागत से कुल 67 योजनाओं का शिलान्यास किया गया.

वहीं 32 करोड़ 72 लाख 45 हजार 362 रुपये की राशि से बने 42 योजनाओं का उद्घाटन किया गया.