Hindi News / प्रतिबंधित मांस का अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई,2 गिरफ्तार

चतरा : प्रतिबंधित मांस का अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई,2 गिरफ्तार

Edited By:  |
chatra chatra

चतरा:ईटखोरी थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस का अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सूचना मिलने के महज दो घंटे के अंदर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यह जानकारी डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी है.

डीएसपी ने बताया कि ईटखोरी थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी रंजीत रविदास के लिखित आवेदन के आधार पर बक्सा डैम में प्रतिबंधित मांस के अवशेष होने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल जांच शुरू की गई. मामले को गंभीरता से लेते हुए इटखोरी थाना में कांड संख्या 70/26 दर्ज किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज दो घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन कर दिया. जांच के दौरान घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.