Hindi News / सड़क हादसे में CRPF जवान की मौत,तेज रफ्तार हाईवा ने कुचला

चतरा : सड़क हादसे में CRPF जवान की मौत,तेज रफ्तार हाईवा ने कुचला

Edited By:  |
chatra chatra

चतरा:जिले के सिमरिया-चतरा मुख्य मार्ग स्थित देल्हो घाटी में सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई है. सीआरपीएफ जवान का नाम लक्ष्मण कुमार यादव (28 वर्ष) है. जो बिराजपुर गांव के रहने वाले थे. परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक मृत जवान जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और तीन दिन पहले ही पंद्रह दिन की छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे.लक्ष्मण कुमार बाइक से सिमरिया की ओर से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान हजारीबाग जिले के कटकमसांडी रेलवे साइडिंग में कोयला खाली कर आ रहा तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. ग्रामीणों ने उसे घायल अवस्था में सिमरिया रेफरल अस्पताल भेजा,वहां से रांची रिम्स ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई.

वहीं,इस हादसे के विरोध में आक्रोशित लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर घंटों सड़क जाम रखा. मृतक के पिता ने बताया कि उनके बेटे की नौकरी में प्रोन्नति हो गई थी. इसी का कागज बनवाने छुट्टी में घर आए थे. इसी दौरान उनकी दुर्घटना हो गई. उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से उचित मुआवजे की मांग करते हुए चतरा-सिमरिया सड़क से कोल ट्रांसपोर्टिंग बंद करने की मांग की है.

सिमरिया अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिया जाएगा. इसके अलावा ट्रांसपोर्ट कंपनी से भी मुआवजा की बात की जा रही है. उन्होंने बताया कि प्रशासन मृतक के परिजनों को अधिक से अधिक लाभ देने की कोशिश कर रही है.