छपरा-बड़ी खबर सारण जिला से है..यहां पारिवारिक विवाद मे पिता ने अपने ही बेटे की गोली मार हत्या कर दी है.हत्या की इस घटना की बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है.

मिली जनकारी के अनुसार पिता द्वारा बेटे की हत्या की यह वारदात जिले के नगरा ओपी थाना क्षेत्र के अफौर तुरहा टोला गाँव की है.हत्या की सूचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई ... मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है.वहीं इस वारदात को लेकर गांव में चर्चाओं को बाजार गर्म है.