GAYA : समाज और देश के निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए चाणक्य IAS एकेडमी के संस्थापक एवं सक्सेस गुरु एके मिश्रा द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया. यह सेमिनार छात्रों के विचारों को बढ़ावा देने और उनको प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया. सेमिनार के दौरान सक्सेस गुरु एके मिश्रा ने शिक्षा के महत्व को बताया और छात्रों को उनके लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सही मार्ग-दर्शन की आवश्यकता की बात की.

सिविल सेवा की तैयारी करने वालों को दी खास टिप्स, मेहनत के साथ-साथ स्मार्ट वर्क पर दिया जोर

सक्सेस गुरु का 'गुरुमंत्र'

सेमिनार में संस्थान के संस्थापक और निदेशक सक्सेस गुरु एके मिश्रा एवं रीजनल हेड डॉ. कृष्णा सिंह ने अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सिविल सेवा परीक्षा को पास करने के लिए केवल कड़ी मेहनत की ही नहीं बल्कि स्मार्ट वर्क की भी आवश्यकता होती है. उम्मीदवारों को सफल होने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ-साथ एक स्पष्ट रणनीति की भी आवश्यकता होती है.

सिविल सेवा की तैयारी करने वालों को खास टिप्स

इस मौके पर सक्सेस गुरु एके मिश्रा ने सिविल सेवा परीक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन दिया कि कैसे सही वैकल्पिक विषय का चयन किया जाए? कैसे प्रभावी ढंग से समय का प्रबंधन किया जाए और कैसे मजबूत लेखनशैली विकसित की जाए?

सिविल सेवा की तैयारी करने वालों को दी खास टिप्स, मेहनत के साथ-साथ स्मार्ट वर्क पर दिया जोर

उन्होंने चाणक्या IAS एकेडमी के स्वर्णिम उपलब्धियों पर विशेष चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा समाज के उत्थान की कुंजी है और हमारे युवा भविष्य को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं. चाणक्या आईएएस एकेडमी के पटना में तीन ब्रांच बोरिंग कैनाल रोड, बोरिंग रोड चौराहा और राजा बाजार और बिहार में चौथी शाखा गया में खोली गई है, जहां छात्र अब अपने शहर में ही अच्छी शिक्षा हासिल सकते हैं और अपने भविष्य को संवार सकते हैं. इसके लिए अब छात्रों को गया शहर से बाहर नहीं जाना होगा.