Hindi News / पति ने नहीं मानी बात, तो पत्नी ने किया सुसाइड का प्रयास ...

चलिए न जी मेला घुमा दीजिए.... : पति ने नहीं मानी बात, तो पत्नी ने किया सुसाइड का प्रयास

Edited By:  |
chaliye na ji mela ghuma dijiye chaliye na ji mela ghuma dijiye

हाजीपुर : विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला घूमना, शॉपिंग करना, पशु देखना, प्रदर्शनियों को देखना, झूला झूलना व रंगारंग कार्यक्रम देखना भला कौन नही चाहेगा. लेकिन क्या इस चाहत के पूरा नहीं होने पर कोई आत्महत्या का भी प्रयास कर सकता है ? आप कहेंगे शायद नही लेकिन ऐसा हुआ है जब पति के द्वारा सोनपुर मेला घुमसने से इंकार करने पर जीवन लीला ही समाप्त करने का प्रयास किया है.

मामला वैशाली जिले के हाजीपुर गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र का है जहां जढुआ और गर्दनिया चौक के बीच के एक गांव की महिला ने तो जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करनी चाहि जब उसके पति ने सोनपुर मेला घुमाने का वादा तोड़ दिया। बताया गया कि महिला के पति ने महिला के बार-बार जिद करने पर उसे मेला घुमाने का वादा किया था। लेकिन निजी कंपनी में काम करने के कारण पति को छुट्टी नहीं मिली और पति अपना वादा पूरा नहीं कर सका। जिससे नाराज होकर महिला ने कीड़ा मारने वाली दवा घोलकर पी लिया और जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों द्वारा आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया जहां पूरी रात इलाज के बाद महिला की हालत में सुधार आया।

वहीँ जब परिजनों ने तबियत पूछी तो हाल बताने के बजाए वह अपने मेला जाने की जिद पर अड़ी हुई थी। मौके पर मौजूद पति ने फिर एक नया वादा करते हुए कहा कि वह तब ही जीवित रहेगी जब उसे मेला घुमाया जाएगा तब पत्नी घर गई। पति ने कहा ठीक हो जाने के बाद मैं तुम्हें सोनपुर मेला घुमा दूंगा।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना के एसआई शैलेंद्र शर्मा मामले की जांच करने पहुंचे थे जहां महिला के परिजनों ने उन्हें बताया कि मेला नहीं घुमाने के कारण महिला ने कीड़ा मारने वाली दवा पी लिया। महिला के परिजन नहीं चाहते थे कि मामला पुलिस केस में तब्दील हो और उन्हें कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़े। अब महिला की हालत ठीक है।

ऋषभ की रिपोर्ट