पटना--IRCTC मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मिली जमानत को रद्द करने को लेकर सीबीआई द्वारा कोर्ट में दिए गए आवेदन पर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी लगातार हो रही है.इस मामले पर विपक्षी बीजेपी ने सीबीआई को धमकाने का आरोप लगाया था..वहीं इस मुद्दे पर आज तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है.

RJD के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए जगदानंद सिंह द्वारा किए जा रहे नामांकन समारोह में शामिल होने पहुंचे तेजस्वी ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी को दो मामले से ज्यादा डर लग रहा है.पहला बीजेपी को लोकसभा चुनाव 2024 का डर सता रहा है और दूसरा बिहार में रोजगार देने के साथ साथ नई सरकार बनने से उन्हें घबराहट है.जहां सीबीआई का सवाल है.उन्हौने जांच के दौरान सीबीआई टीम को हमेसा सहयोग और मदद किया है.पहले भी हमने अपने घर मे दफ्तर खोलने का सुझाव सीबीआई को दिया था..उस सुझाव पर अभी भी वे कायम हैं.