वैशाली : बड़ी खबर सामने आ रही है वैशाली जिले से जहां सीबीआई ने पुर्व मध्य रेल के डिप्टी चीफ मटेरियल मैनेजर को भी गिरफ़्तार कर लिया है। अचानक हुई कार्रवाई से पूरे डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि टेंडर में रिश्वत कि शिकायत मिलते ही सीबीआई की टीम ने डिप्टी चीफ मटेरियल मैनेजर के पटना स्थित निजी आवास और हाजीपुर जोनल कार्यालय में एक साथ छापेमारी की।
सीबीआइ की टीम ने पुर्व मध्य रेल के डिप्टी चीफ मटेरियल मैनेजर सुनिल कुमार गांधी को गिरफ्तार कर लिया है और वे अपने साथ ले गई है। सीबीआई की रेड में पटना निजी आवास से ₹200000 बरामद की गयी है। पूर्व मध्य रेल के भंडार से टेंडर में रिश्वत लिए जाने की शिकायत सीबीआई को मिली थी।
