BUXER:-बड़ी खबर बिहार के बक्सर से जहां नहाने के दौरान चार गंगा नदी में डूब गए हैं जिसमें से तीन की मौत हो गई है.हादसे के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है.महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है.
मिली जानकारी के अऩुसार यह हादसा मुफस्सिल थाना के लक्ष्यमिपुर कृतपुरा गांव की है.यहां घर में हुई श्राद्ध कर्म के दशकर्म में शामिल होने के लोग बड़ी संख्या में में परिवार एवं आस-पास के लोग गंगा घाट पहुंचे थे. और स्नान के दौरान ही चार डूब गए.आनन-फानन में इन्हें गंगा से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया जबकि चौथे का इलाज किया जा रहा है.

