' बजट से बिहार को घाटा ' : केंद्र पर भड़के CM नीतीश, बोले- हमारा नक़ल कर लाए नई योजना

Edited By:  |
budget se  bihar ko ghata budget se  bihar ko ghata

सहरसा : समाधान योजना के दौरान सहरसा पहुंचे CM नीतीश कुमार ने कई योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान नीतीश कुमार केंद्र सरकार पर जमकर भड़के। उन्होंने आम बजट को लेकर कहा कि इसमें बिहार जैसे राज्यों के लिए कोई काम नहीं किया। मनरेगा में 2022-23 में 73 हजार जिसे घटाकर 60 हजार करोड़ कर दिया। वहीँ किसान सम्मान निधि में 68 हजरा जिसे 60 हजार कर दिया है।

उन्होंने बताया कि इस बजट में विकास योजनाओं में कटौती की गई। कृषि सिंचाई योजना में भी कटौती की गई, राष्ट्रीय शिक्षा मिशन में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में और भी महत्वपूर्ण चीजों में बजट की कटौती गई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सात निश्चय की तर्ज पर सप्तऋषि लाए हैं। लोगों के हित में कुछ भी नहीं काम हो रहा है। बिहार जैसे राज्यों के लिए कोई काम नहीं किया। जरुरी चीजों में कमी और खत्म कर दिया गया है। केंद्र की योजना बनाते हैं तो अपने बल पर बनाना चाहिए नाम हो रहा उनका और जा रहा है राज्य का पैसा।

सबसे बड़ी बात है कि कोई भी राज्य अपने विकास के लिए ऋण ले तो उसकी लिमिट बढ़नी चाहिए। सब तरह की दिक्कत से आगे बढ़ रहे हैं। 4.5 का कहे थे उसे घटाकर तीन पर छोड़ दिया। विशेष राज्य का दर्जा देते तो सभी को मदद मिल जाती।


Copy