Hindi News / भाभी की गोली मारकर हत्या, सास बाल-बाल बची

देवर की लव मैरिज बनी खूनी विवाद की वजह : भाभी की गोली मारकर हत्या, सास बाल-बाल बची

Edited By:  |
Brother-in-law's love marriage became the reason for bloody dispute Brother-in-law's love marriage became the reason for bloody dispute

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। साहेबगंज थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव में देवर की लव मैरिज का बदला लेने के लिए देवरानी के पिता ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी, जिसमें देवर की भाभी मीना देवी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मीना देवी के देवर सुधीर पासवान का आरोपी रंजीत पासवान की बेटी से प्रेम संबंध था। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ भागकर शादी कर ली थी। इस शादी से लड़की का पिता रंजीत पासवान बेहद नाराज था और लगातार प्रतिशोध की आग में जल रहा था।

बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से सुधीर और उसके माता-पिता को निशाना बनाना चाहता था। गुरुवार देर रात वह पिस्टल लेकर घर में घुसा। जिस खाट पर सुधीर की मां सोती थीं, उस रात वहां मीना देवी सो रही थीं। अंधेरे में आरोपी उन्हें अपनी समधन समझ बैठा और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से मीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात में सास की जान बाल-बाल बच गई क्योंकि उन्होंने उस रात अपना बिस्तर बदल लिया था। पुलिस के अनुसार मृतका को चार गोलियां लगी थीं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी रंजीत पासवान को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट