PATNA - ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जाता है कि पार्टी में बगावत के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है। इस तरह से मात्र 45 दिन में उनका पीएम पद का कार्यकाल समाप्त हो गया। इस्तीफा देने के बाद लिज ट्रस ने कहा कि जिस काम के लिए मुझे वोट दिया गया और चुना गया वह काम मैं नहीं कर पा रही। ऐसी परिस्थिति में प्रधानमंत्री बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।

इस्तीफा देने के बाद लिज ट्रस ने कहा कि किंग्स चाल्स से उनकी बात हुई है। उन्होंने सारी जानकारी उनको दे दी है। उनके अनुसार इस बात को लेकर सहमति बन गई है कि पार्टी में नेता का चुनाव अगले सप्ताह तक कर दिया जाएगा। जब तक नए प्रधानमंत्री का चयन नहीं हो जाता तब तक वह इस पद पर कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में बनी रहेंगी।