चतरा : चतरा में सीएससी संचालक से एक लाख रुपये नकद और लैपटॉप की हुई लूट। जिले के वशिष्ट नगर थाना क्षेत्र के सलैया पंचायत के करमाली ढ़ोडहा के समीप हथियार बंद लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम।

बंदूक की नोंक पर सीएसपी संचालक से लूट, एक लाख कैश और लैपटॉप लेकर चलते बने अपराधी

सीएससी संचालक रौशन अपने भाई के साथ स्कूटी पर सवार होकर सलैया जा रहा था। इसी दौरान करमाही ढोंढा के समीप ओवर टेक कर लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद भुक्तभोगी ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर मामले की जाँच में जुटी है।