दुमका : बड़ी खबर दुमका से जहां मिनी बस स्टैंड में खड़ी बस में अचानक आग लग गई. आग लगने से धू धू कर बस जल गई. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने टाउन थाना पुलिस और दमकल की टीम को दी. अग्निशमन की दो वाहनों द्वारा आग को बुझाई गई. वैसे जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचती तब तक बस का ज्यादा तर हिस्सा जल गया था. वैसे जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है.
बताया जा रहा है कि दोपहर के समय लोगों ने बस से धुआं निकलते देखा. तब लोगों ने आसपास खड़ी वाहनों को वहां से दूर हटा दिया. और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया. वहीं आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.
