चतरा: बड़ी खबर चतरा से है जहां जिले के टंडवा में संचालित एनटीपीसी परियोजना परिसर में अचानक आग लग गई. आग लगने से काफी अफरा तफरी मच गई.

जानकारी के अनुसार परियोजना में कार्यरत बीएचएल कंपनी के स्टॉक यार्ड में रखे रबर सहित अन्य उपकरणों में आग लग गई. घटना की जानकारी के बाद मौके पर एनटीपीसी के अधिकारी पहुंचे . फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि शॉट सर्किट से आग लगी है.