साहेबगंज : बड़ी खबर साहेबगंज से है जहां हत्याकांड के पुराने मामले में साहेबगंज जेल में बंद विचाराधीन कैदी समीर अंसारी ने शुक्रवार की मध्य रात्रि को अपने ही सेल में खुद को सेल लगे कठोर अवरोधक से टकराकर गंभीर रूप से घायल कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने उसे फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसका इलाज करते हुए उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है.
मामले में एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि उक्त कैदी समीर अंसारी ने इसके पहले भी सदर अस्पताल के कैदी वार्ड की खिड़की तोड़कर फरार हो गया था. बाद में उसके घर बरहेट थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया गया था. उधर कैदी वार्ड से फरार होने के बाद उसे गिरफ्तार कर साहेबगंज जेल के सेल में रखा गया था जहां उसने खुद से अपने को बुरी तरह घायल कर लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है.
