LOHARDAGA-झारखंड के लोहरदगा से बड़ी खबर है जहां माओवादियों ने सड़क निर्माण में लगे कंट्रक्शन कंपनी के आपरेटर को गोली मार दी है.इस,घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

यह घटना जिले के कुडू थाना क्षेत्र में हुई है,यहां नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क रोजगार योजना के तहत कुडू थाना क्षेत्र के कुडू ब्लाक मोड़ कुडू से सुंदरू होते हुए बंदुवा मोड़ तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है. निर्माणकारी एजेंसी के जेसीबी वाहन पर तीन हथियारबंद माओवादियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी. इस घटना में जेसीबी आपरेटर को गोली लगी है.घायल आपरेटर को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. माओवादियों द्वारा घटनास्थल पर पर्चा छोड़ते हुए घटना की जिम्मेदारी लेने की बात कही जा रही है.

सड़क निर्माण एजेंसी के खिलाफ नक्सलियों का हमला,जेसीबी चालक को मारी गोली..

वहीं घटना की सूचना मिलते ही कुडू थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. घटना की सूचना के बाद पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर आजाद मौके पर पहुंचे. उन्होने कुडू थाना पुलिस के साथ मिल कर छापेमारी तेज कर दी है. घटना की पुष्टि लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां ने की है. उन्होंने कहा है कि पुलिस फिलहाल इसे आपराधिक घटना मान कर चल रही है. जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।