BREAKING NEWS:- बड़ी खबर है ...पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट में काफी जान-माल का नुकसान हुआ है,करीब 50 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गये हैं.
बताते चलें कि पटाखे फैक्ट्री में भीषण विस्फोट मध्य प्रदेश के हरदा जिले में हुई है.इसमें 50 से ज्यादा लोग चपेट मे आए हैं.इनमें से 6 की मौत हो चुकी है जबकि अन्य लोग झुलसे हुए हैं जिन्हें रेस्क्यू करके अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.
इस भीषण हादसे की सूचना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव अलर्ट हैं.उन्होंने अधिकारियों के साथ आपात बैठक की है और राहत एवं बचाव कार्य को लेकर कई निर्देश दिए हैं वहीं भोपाल एम्स को भी अलर्ट रहने को कहा गया है.सीएम ने गृह सचिव को जांच का निर्देश दिया है और साथ ही सभी घायलों को मुफ्त में बेहतर इलाज का भी निर्देश दिया है.
