RANCHI:-कोर्ट ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है.ईडी को अभी रिमांड नहीं मिला है.कल इस मामले पर फिर से सुनवाई होगी.
ईडी ने आज रिमांड की मांग की थी,पर कोर्ट ने इन मामले पर कल सुनवाई करने की बात कही है.ईडी ने हेमंत सोरोने के रिमांड की मांग की थी,पर आज इस मांग पर कोर्ट ने फैसला नहीं किया है.कल फिर सुनवाई होगी.तबतक एक दिन के लिए हेमंत सोरेन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
कोर्ट में सुनवाई के दौरान मौजूद अधिवक्ता ने कहा कि ईडी ने जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया.ईडी ने रिमांडी की मांग की थी,जबकि हेमंत सोरेन के वकील ने इसका विरोध किया था.इसलिए कोर्ट रिमांड को लेकर किसी तरह का फैसला नहीं दी है और तत्काल एक दिन के लिए हेमंत सोरेन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

