PATNA :इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि BPSC 69वीं की मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। बिहार लोकसेवा आयोग ने परिणाम जारी कर दिया है।

बड़ी बात ये है कि मुख्य लिखित परीक्षा में 1005 उम्मीदवार सफल हुए हैं। आपको बता दें कि कुल 3444 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, इनमें 1005 उम्मीदवार सफल हुए हैं। ये परीक्षा 3 से 21 जनवरी 2024 को ली गई थी।