बोकारो : बड़ी खबर बोकारो से है जहां बोकारो स्टील प्लांट में ऑयल ड्रम में आग लगने से कई मजदूर झुलस गये. हादसे में 2 मजदूरों की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है. घटना के बाद घायलों को बोकारो जेनरल अस्पताल भेजा गया जहां सभी का इलाज जारी है.

बताया जा रहा है कि बीएसएल के हॉट स्ट्रिप मिल के आरओटी सेक्शन में एक ऑयल ड्रम में आग लगने से बगल में गुजर रहे कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए. इनमें से 2 लोगों को बीजीएच में प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत डिस्चार्ज कर दिया गया है. वहीं दो अन्य लोग रजाक अंसारी, वरीय टेक्नीशियन, एचएमएम एवं विजय ठाकुर, ठेकाकर्मी, ए. के. कंस्ट्रक्शन का बीजीएच के बर्न यूनिट में इलाज चल रहा है.