बोकारो : फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन झारखंड प्रदेश के आह्वान पर आज बोकारो जिला फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले पीडीएस दुकानदारों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया. पीडीएस दुकानदारों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.


धरने में पीडीएस डीलर के अलावे महिला समूह की सदस्य भी मौजूद रहे. धरने के माध्यम से 13 महीने से बकाया कमीशन की राशि कोरोना काल के दौरान लिए गए बोरो के पैसे, पीडीएस डीलर के आश्रितों को दुकान आवंटन सहित अन्य मांगों को रखा गया.

बोकारो जिला फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिनंदन सिंह ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों को पूरी नहीं करती है तो 1 जुलाई से हम पूरी व्यवस्था को ठप कर देंगे. हाथ में कंठी माला लेने का काम करेंगे.