बोकारो : डिप्टी मेयर बनने को लेकर डिनर डिप्लोमेसी शुरू,नव निर्वाचित पार्षद कर रहे दावा

Edited By:  |
bokaro bokaro

बोकारो:चास नगर निगम चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अब डिप्टी मेयर बनने को लेकर होड़ शुरू हो गई है.डिप्टी मेयर बनने को लेकर पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए डिनर डिप्लोमेसी की शुरुआत हो चुकी है. चास नगर निगम के वार्ड-22 की नव निर्वाचित पार्षद पूजा कुमारी ने डिप्टी मेयर बनने का दावा पेश किया है और इसको लेकर लॉबिंग भी शुरू हो गई है. पूजा कुमारी 22 से अधिक पार्षदों के समर्थन का दावा भी कर रही हैं. वहीं, वार्ड-15 से चुनाव जीते अमर स्वर्णकार ने भी डिप्टी मेयर बनने की दावेदारी पेश कर दी है और लॉबिंग भी शुरू कर दी है.

इधर, डिप्टी मेयर चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग होने की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. हालांकि, कुछ पार्षद पूजा कुमारी के समर्थन में बयान देते भी नजर आ रहे हैं, लेकिन इस तरह की बातें पहले भी सामने आ चुकी है. 35 वार्ड पार्षद में 18 इस बार महिला जीतकर सामने आई है. इसीलिए, महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात कुछ पार्षद कर रहे हैं.