पटना समेत बिहार के छह जिलों में शाम सात बजते ही ब्लैकआउट हो गया। देखते ही देखते शहर की सड़कें, बाजार और रिहायशी इलाके अंधेरे में डूब गए। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर आपातकालीन मॉक ड्रिल के तहत यह कदम उठाया गया। यह मॉक ड्रिल पटना,अररिया, बेगूसराय, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया में किया गया।

बिहार के छह जिलों में ब्लैकआउट

ब्लैकआउट के दौरान लोगों से घरों की लाइटें बंद रखने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई थी। कई इलाकों में पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी करती नजर आईं। सायरन बजते ही हर तरफ अँधेरा छा गया और लोग कौतुहल भरी नज़रों से देखने लगे।

बिहार के छह जिलों में ब्लैकआउट

राजधानी पटना के अलावा जिन जिलों में ब्लैकआउट किया गया, वहां भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखा। बिजली बंद होने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।

बिहार के छह जिलों में ब्लैकआउट

अधिकारियों के मुताबिक यह प्रक्रिया सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के तहत की गई। ब्लैकआउट खत्म होने के बाद धीरे-धीरे बिजली आपूर्ति बहाल की गई और हालात सामान्य हो गए।

कशिश न्यूज़ डेस्क