रांची:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आज 106वां एपिसोड प्रसारित हुआ। सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री देश को संबोधित किया। आकाशवाणी पर मन की बात का सीधा प्रसारण किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा सुना गया।बाबूलाल मरांडी के साथ भाजपा विधायक नवीन जायसवाल समेत भाजपा के कई नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे मन की बात सुनने के पश्चात बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने की सो शुरू से ही थी और आगे भी उनका प्रयास सफल होता रहेगा उन्होंने दीपावली की भी बधाई और शुभकामनाएं दी है साथ ही लोकल का स्वर को प्रमोट करने की भी बातें भी कही है।

प्रधानमंत्री ने एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी तारीफ की और साथ ही खिलाड़ियों को बधाई दी। 'मन की बात' कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।

