NEWS DESK : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद कर दिया है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़े जोश के साथ चुनावी महासमर में कूद पड़े हैं। इसी कड़ी में आज केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे हैं, जहां लखीसराय में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।


जोश में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता

अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह परवान पर है। अमित शाह के लखीसराय आगमन पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी हुंकार भरी है और कहा है कि हमें तो नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के पूरे कुनबे को साफ करना है। सिर्फ इसमें ललन सिंह नहीं हैं।

फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह की हुंकार, कहा : नीतीश-लालू के कुनबे को करेंगे साफ


गिरिराज ने विपक्षी एकता पर उठाए सवाल

गिरिराज सिंह ने विपक्षी एकता की बैठक पर सवाल उठाते हुए कहा कि लालू प्रसाद ने उस पूरी बैठक को ही तहस-नहस कर दिया। लालू प्रसाद ने तो राहुल गांधी को ही दूल्हा बना दिया। अरविंद केजरीवाल पिनक कर चले गये। यूनिफॉर्म सिविल कोड पर अब कांग्रेस अलग ही राग अलाप रही है। फारुख अब्दुल्ला अलग राग अलाप रहे हैं। ये अब गठबंधन रहा कहां?

गिरिराज सिंह का दिखा शायराना अंदाज

उन्होंने शायराना अंदाज में विपक्षी एकता की बैठक पर तंज कसा और कहा कि दिल के टुकड़े हजार हुए...कोई यहां गिरा तो कोई वहां गिरा....। फोटो सेशल समाप्त हुआ और दिल के टुकड़े गिर गये।

अरविंद केजरीवाल की पार्टी द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड को समर्थन दिए जाने पर ्ब सवाल खड़े हो रहे हैं कि कहीं केजरीवाल विपक्षी गठबंधन को छोड़कर एनडीए का हिस्सा तो नहीं बन जाएंगे। इस सवार पर गिरिराज सिंह ने दो टूक अंदाज में कहा कि ये जितने लोग हैं, ये टुकड़े-टुकड़े गैंग के हैं। अब भारत में राष्ट्रभक्तों की जरूरत है। केजरीवाल जैसे लोगों की कोई जरूरत नहीं है।

गिरिराज सिंह ने स्पष्ट कहा कि आज की जनसभा में अमित शाह बिहार के लोगों से मोदी सरकार का समर्थन करने की अपील करेंगे और बिहार में 40 की 40 लोकसभा सीटें जीतेंगे।