रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय रांची में मंगलवार को नागेश्वर पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में झामुमो और कांग्रेस पार्टी छोड़ कर लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है. प्रदेश सदस्यता प्रभारी एवं उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने उपस्थित लोगों को ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कराई है.
मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो भारत के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है. राष्ट्र प्रथम के भाव से भाजपा कार्यकर्ता भारत को विकसित भारत बनाने में लगे हैं.
कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत की सोच साकार हो रही है. भाजपा ही अंत्योदय के साथ विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना चाहती है.
कहा कि भाजपा जाति क्षेत्र को राजनीति से ऊपर उठकर सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी पार्टी है. भाजपा सबका साथ सबका विकास पर आगे बढ़ रही है.
प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा देश की नहीं विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जिसका कार्यकर्ता बनने का सौभाग्य हम सभी को मिला है.
उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय,आरती कुजूर,राफिया नाज,अनिल टाइगर आदि उपस्थित थे.
रांची से सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट---
