BJP के पूर्व MLA गिरफ्तार : सासाराम में हिंसा फैलाने का लगा आरोप, आवास से उठाकर ले गई पुलिस

Edited By:  |
bjp ke purv mla arrest bjp ke purv mla arrest

सासाराम : खबर है सासाराम से जहां पुलिस ने हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अबतक 63 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा गया है। वहीं, जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी का भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार विरोध किया है।

जानकारी मिल रही है कि सासाराम पुलिस ने देर रात राम नवमी के अवसर पर सासाराम में हुई हिंसा के मामले में नामजद आरोपी व पूर्व बीजेपी विधायक जवाहर प्रसाद को उनके लष्करीगंज आवास से अरेस्ट किया है। हिंसा में अबतक 63 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जवाहर प्रसाद पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा है। रामनवमी जुलूस के बाद सासाराम में हिंसा, पत्थरबाजी और आगजनी को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में नामजद आरोपियों पर सरेंडर करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

वहीँ पूर्व विधायक के गिरफ्तारी की पुष्टि शाहाबाद के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने की है। डीआईजी ने कहा कि पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है, एसपी रोहतास, जल्द ही इस पर प्रेस का जानकारी देंगे। बता दें कि रामनवमी जुलूस के बाद हुए हिंसा एवं पत्थबाजी मामले में बीजेपी के 3 नेताओं ने गत 17 जनवरी को शिवसागर थाना में सरेंडर किया था। तीन सरेंडर करने वालों में डाॅ शिवनाथ चैधरी, सोनू सिंहा एवं राॅबिन केसरी शामिल हैं।


Copy