बिहारी स्वेटरों की विदेशों में मची धूम : हाथ से बुने स्वेटर की बढ़ रही विदेशों में डिमांड

Edited By:  |
bihari swetron ki videshon me machi dhoom bihari swetron ki videshon me machi dhoom

पटना से करिश्मा की रिपोर्ट-

स्वेटर बुन कर जहानाबाद ,पटना और कैमूर की महिलाओं ने अपनी पहचान बनाई है, कभी इन महिलाओं को कोरोना के वजह से काम से निकाल दिया गया था। आज इन महिलाओं के हुनर को न्यूजीलैंड, फ्रांस, लंदन, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप जैसे देशों में अब एक अलग पहचान मिल रही हैं।

आज बिहार की कुछ महिलाओं ने खुद ही अपने घर पर हाथों से बनाये गए स्वेटरों को ऑनलाइन शोपिंग वेबसाइट के जरिये बेच कर अच्छा मुनाफा कमा रहीं हैं। आपको बता दे कि साल 2020 में जहानाबाद के अभिषेक ( फैशन डिज़ाइनर ) और उनकी पार्टनर अभिलाषा ( फैशन डिज़ाइनर ) ने स्लो फैशन सर्विस जैसे टॉपिक पर अपनी रिसर्च करने के बाद इन महिलाओं से उनकी बनायीं हुई स्वेटर खरीद कर विदेशों के बाजारों तक पहुंचते हैं। आज के वक़्त में इन महिलाओं के 100-150 स्वेटर विश्व के अलग अलग देशों में बेचे जा रहे हैं।

दो दोस्तों के इस प्रोजेक्ट ने इन महिलाओं की ज़िंदगी बदल दी है। महिलाओं को साथ मे लाने के लिए इन दो दोस्त अभिषेक और अभिलाषा को कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। क्योंकि की कई ऐसे महिला थी जिनके पास मोबाइल जैसी सुविधा तक नही थी।


Copy