बिहार के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। नीतीश सरकार ने गन्ना किसानों के हित में गन्ना मूल्य की दरों में वृद्धि का फैसला लिया है। राज्य सरकार और बिहार शुगर मिल्स एसोसिएशन की सहमति से गन्ना किसानों के हित में वर्ष 2021-22 के पेराई सत्र के लिए सभी श्रेणी के गन्ना मूल्य की दरों में वृद्धि की गई है। उत्तम श्रेणी के गन्ना के मूल्य में 315 रूपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 335 रू० प्रति क्विंटल, सामान्य श्रेणी का मूल्य 295 रूपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 315 रूपए प्रति क्विंटल और निम्न श्रेणी का मूल्य 272 रूपया प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 285 रूपया प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया गया है। गन्ना कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी है।

गन्ना कीमतों में बढ़ोतरी पर सरकार की मुहर, 20 रुपए तक हुई बढ़ोतरी

गन्ना कीमतों में बढ़ोतरी पर सरकार की मुहर, 20 रुपए तक हुई बढ़ोतरी

गन्ना की कीमत में बढ़ोतरी का सीधा फायदा बिहार में गन्ना की उपज करने वाले लाखों किसानों को मिलेगा। हाल के दिनों में जब देश में कृषि बिल को लेकर हर तरफ विरोध प्रदर्शन हो रहा था और किसानों की तरफ से लगातार गन्ने के मूल्य को भी बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इसके अलावा किसान समय-समय पर शुगर मिल और भी मनमानी का आरोप लगाते रहे हैं। गन्ना कीमत में बढ़ोतरी के नए फैसले के बाद अब किसानों में भी नाराजगी खत्म हो सकती है। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल के दिनों में गन्ना की कीमतों में बढो़तरी की गई थी। जिसके बाद बिहार सरकार भी नए सिरे से गन्ना का मूल्य निर्धारित करने की तैयारी कर रहा था।