Hindi News / पुलिस ने बिहटा में 2 शार्प शूटर्स का किया एनकाउंटर, बड़ी घटना को...

बिहार पुलिस एक्शन में : पुलिस ने बिहटा में 2 शार्प शूटर्स का किया एनकाउंटर, बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे दोनों

Edited By:  |
bihar police action mai bihar police action mai

पटना:बड़ी खबर बिहार के पटना से है जहां बिहटा में मंगलवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान पुलिस ने 2 शार्प शूटर विदेशी राय और पप्पू राय को दौड़ाकर गोली मारी है. दोनों के पैर में गोली लगी है. इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस की मानें तो दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बिहटा इलाके में पहुंचे थे. विदेशी राय और पप्पू राय पर हत्या के कई केस दर्ज हैं. पुलिस ने घटनास्थल से कई हथियार भी बरामद किए हैं.

महिला रिपोर्टर ने 2 दिन पहले डॉक्टर बनकर ऑपरेशन कॉन्ट्रैक्ट किलर में शूटर से पति के मर्डर की पूरी डील की थी. इसके बाद पुलिस ने शूटर्स पर ये बड़ा एक्शन लिया है.

पुलिस बोली- पहले अपराधियों ने टीम पर फायरिंग की

पुलिस ने बताया किSTFको जानकारी मिली थी कि बिहटा क्षेत्र में दो अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में हैं. पुलिस ने दोनों का लोकेशन ट्रैक करना शूरू किया.

कुख्यात अपराधियों का लोकेशन बिहटा के आनंदपुर गांव के बांध के पास मिला. पुलिस ने दोनों बदमाशों को घेर लिया. पुलिस के मुताबिक खुद को घिरता देख दोनों अपराधियों ने फायरिंक शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की. दोनों अपराधियों को पैर में गोली लगी. पुलिस ने दोनों को सरेंडर करने को कहा. दोनों हाथ उठाकर आगे बढ़े. इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई. पुलिस ने दोनों को बिहटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है.

मामले में दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया किSTFकी सूचना पर बिहटा में कार्रवाई की गई है. पहले अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई गई. दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं. फिलहाल,दोनों घायल अपराधियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है.

पटनाSSPबोले- हथियार रिकवर करने जा रही थी टीम

इधर घटना के बाद मौके पर पटनाFSLटीम और पटनाSSPकार्तिक कुमार शर्मा सहित पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे. पटनाSSPकार्तिकेय कुमार शर्मा ने बताया कि एक अपराधी है अवधेश साव उर्फ विदेशिया इसके ऊपर कई हत्या और आपराधिक मामले दर्ज थे.

फिलहाल हाल के दिनों में अवधेश साव उर्फ विदेशिया एक घटना में वांटेड चल रहा था. इसके बाद एक टीम के द्वारा क्षेत्र में छापेमारी की जा रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि गैंग एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है.

इसके बाद अवधेश साव,पप्पू राय और दीपक को पकड़ा गया उसे पूछताछ की गई. जहां पता चला कि ये तीनों ने हथियार बिहटा थाना क्षेत्र में छिपाए हैं. पुलिस हथियार रिकवर करने के लिए तीनों को बिहटा थाना क्षेत्र के आनंदपुर बांध के पास ले गई थी.

इसी दौरान अवधेश साव और पप्पू राय ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने बीच बचाव में फायरिंग कीऔर दोनों अपराधी के पैर में गोली लगी है.

फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. तीसरा आरोपी दीपक कुमार भी भागने के प्रयास करने लगा जिसके बाद उसने भी अंत में सरेंडर किया.

हाल के दिनों में गौरीचक थानाक्षेत्र में अंजनी सिंह हत्याकांड में भी यह तीन शामिल थे और ये तीनों शूटर का काम करते थे. घटनास्थल से एक पिस्टल और एक देसी कट्टा और खोखा बरामद किया गया है. इसके अलावा इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से घायल हुए हैं.

बिहटा से राकेश कुमार की रिपोर्ट