पटना-अंचलाधिकारी के ट्रांसफर-पोस्टिंग में हुए विवाद के बाद बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने नई पहल की है.अब ऑनलाइन लकी ड्रॉ के जरिए विभाग के कर्मियों का तबादला करने की प्रकिया शुरू की है..

इस प्रकिया के तहत विभाग के 4353 राजस्व कर्मचारी का तबदला ऑनलाइन लकी ड्रा के जरिए किया जा रहा है.ऑलाइन लकी ड्रॉ के जरिए ही राजस्व कर्माचारियों को जिला और प्रखंड का आवंटन किया जा रहा है.इस प्रकिया से पैरवी और पैसे के खेल के आरोप लगने की संभावना कम रहेगी.

बताते चले कि राजस्व और भूमि सुधार विभाग में मंत्री के स्तर से अंचलाधिकारी का तबादला किया गया था जिसमें पैसे और पैरवी के जरिए मनमाना तबादला का आरोप लगा था, जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने इन तबादलों पर रोक लगा दी थी,सीएम के तबादलों पर रोक लगाए जाने के बाद मंत्री रामसूरत राय ने नराजगी जाहिर की थी.