Desk:-बिहार में शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग विपक्षी बीजेपी और पूर्व सीएम जीतनराम मांझी पहले से करते रहें हैं ..पर अब नीतीश सरकार में सहयोगी कांग्रेस ने भी इस खत्म करने की मांग कर दी है.
पार्टी के विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने भागलपुर में शराबबंदी के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जब सभी जगहों पर शराब मिल रही है.ऐसी स्थिति में सीनियर से जूनियर अधिकारियों पर लापरवाही को लेकर कार्रवाई होनी चाहिए..और अगर सरकार ऐसा नहीं कर पाती है तो उसे शराबबंदी खत्म कर देना चाहिए.
अजीत शर्मा ने कहा कि एक तरफ पूरे राज्य में अवैध रूप से शराब का कारोबार हो रहा है वहीं इस कानून की वजह से बिहार को दस हजार करोड़ रूपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है.

बताते चलें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बीजेपी शराबबंदी कानून को लेकर नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर है..वहीं पूर्व सीएम जीतनराम मांझी भी शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग करते रहें हैं.जेडीयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने भी शराबबंदी कानून पूरी तरह से लागू नहीं होने की बात स्वीकारी थी.अब कांग्रेस के नेता भी सार्वजनिक रूप से शराबबंदी कानून खत्म करने की मांग कर रहें हैं..

