Monsoon Forecast : केरल में आज मॉनसून की हो सकती है एंट्री, जानिए बिहार में कब होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

Edited By:  |
bihar me kab hogi monsoon ki entry bihar me kab hogi monsoon ki entry

Monsoon Forecast :हफ्तेभर की देरी के बाद अब मॉनसून केरल में दस्तक देने जा रहा है लिहाजा मॉनसून के इंतजार में बैठे लोगों के लिए खुशखबरी है। मौसम विभाग की माने तो अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थितियां बनी हुई हैं। हालांकि इस बार मॉनसून का आगमन भी विलंब से हो रहा है।


बिहार में मॉनसून की कब होगी एंट्री?

मौसम विभाग की माने तो गुरुवार को मॉनसून की केरल में एंट्री हो सकती है। हालांकि बिहार की बातें करें तो वेदर डिपार्टमेंट का कहना है कि बिहार में मॉनसून की एंट्री 10 दिन लेट हो सकती है। बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में अगले 4-5 दिनों तक भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा लेकिन इसके बाद बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद प्रदेशवासियों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना व्यक्त की है। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों के दौरान मॉनसून की चाल बिगड़ गई है, जिसे जलवायु परिवर्तन के तौर पर देखा जा रहा है। साल 2019 में केरल में मॉनसून ने 8 जून को दस्तक दी थी। कुछ वैसे ही हालात इस बार भी देखने को मिल सकता है।


Copy