बिहार को जल्द मिलेगी वंदे भारत की सौगात : आज पटना पहुंचेगा रैक, ट्रायल रन जल्द

Edited By:  |
bihar ko jald milegi vande bharat express bihar ko jald milegi vande bharat express

Vande Bharat express : बिहार को भी जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat express) की बड़ी सौगात मिलने वाली है। इस ट्रेन की 8 बोगियों वाला रैक आज पटना पहुंचने वाला है। इसके बाद इस ट्रेन का ट्रायल रन कराया जाएगा और फिर पूरा क्लीयरेंस मिलने के बाद इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन को चलाया जाएगा।


वंदे भारत की सौगात

फिलहाल इस खबर पर रेलवे अधिकारियों ने भी मुहर लगा दी है। पूर्व-मध्य रेलवे के CPRO ने पटना-रांची रूट के लिए 8 बोगियों वाले रैक के अलॉटमेंट की पुष्टि कर दी है। रेलवे के मुताबिक पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat express) को चलाने की तारीख की घोषणा जल्द ही जारी की जाएगी।

पटना-रांची के बीच ट्रायल रन

आपको बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat express) के रैक का सेकेंड्री मेंटेनेंस पटना के राजेन्द्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में होगा। वहीं, इसका प्राथमिक मेंटेनेंस रांची में होगा। वंदे भारत के कोच के आने के बाद राजेन्द्र नगर में तकनीक परीक्षण होगा। इसके बाद ही पटना से रांची के बीच ट्रायल रन कराया जाएगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat express) से पटना से अब रांची जाना आसान हो जाएगा। पटना से रांची की दूरी महज 6 घंटे में पूरी हो जाएगी।


Copy