बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रूपनारायण झा का निधन : राजनीति जगत में शोक की लहर

Edited By:  |
Reported By:
bihar ex minister roopnarayan jha no more bihar ex minister roopnarayan jha no more

PATNA- बिहार के मधुबनी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रूप नारायण झा का निधन हो गया है। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुनकर दरभंगा—मधुबनी सहित राजधानी पटना की राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर पसर गई है।

ताजा अपडेट के अनुसार रूप बाबू 79 बर्ष के थे। झंझारपुर के पथराही टोला में अपने आवास पर उनकी मृत्यु हुई है। रूप बाबू मधुबनी के मधेपुर से विधायक थे।

उधर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने पूर्व विधान सभा सदस्य एवं पूर्व मंत्री रूप नारायण झा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रूप बाबू वर्ष 1990 से 2000 तक बिहार सरकार में मंत्री रहे थे। वे एक अनुभवी राजनेता एवम् समाजसेवी थे।उनके निधन से बिहार के राजनीतिक एवम् सामाजिक जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति एवम् शोकाकुल परिजनों को असीम धैर्य प्रदान करें।


Copy