पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले चरण में रिकार्ड मतदान के लिए लोगों को धन्यवाद दिया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि बिहार को सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का अब समय आ गया है. लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं दायित्व भी है. सीएम नीतीश ने बिहार के लोगों से11 नवंबर को बढ़-चढ़कर मतदान करनेकीअपीलभी की.

बिहार के CM नीतीश ने पहले चरण में रिकार्ड मतदान के लिए लोगों को दिया धन्यवाद

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर गुरुवार को मतदान हुआ. बिहार के मतदाताओं ने इस बार वोटिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पहली बार 64.69 प्रतिशत वोटिंग हुई है. जो पिछले बार की चुनाव से करीब साढ़े 8 फीसदी अधिक है. वैसे बिहार में जब-जब 5 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है, तब-तब सरकार बदल गई है.