खगड़िया : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी आज लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिए. उन्होंने अपने पैतृक गांव खगड़िया जिले के अलौली विधानसभा क्षेत्र के शहरबन्नी स्थित गांव के पोलिंग बूथ पर लोगों के साथ लाइन में खड़े होकर मतदान किया. मतदान से पूर्व कुछ समय के लिए उन्हें मतदाताओं के लाइन में खड़े होकर अपनी पाली का इंतजार भी करना पड़ा. अपने मताधिकार का प्रयोग करके खुशी जाहिर करते हुए चिराग ने कहा कि बिहार में अगली सरकार भी NDA की बनेगी. जनता का रुझान केवल और केवल NDA के प्रति है.