PATNA- बिहार केबल ऑपरेटर और इंटरनेट सेवा प्रोवाइडर की बैठक पटना के गांधी मैदान में सामूहिक रूप से किया गया। केबल ऑपरेटर संघ और इंटरनेट सेवा संघ द्वारा पटना जिलाधिकारी को एक पत्र लिखा गया है। बिहार सरकार के आदेश के अनुसार समय सीमा की मांग की गई है। बिहार सरकार के विद्युत विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार बिजली के पोल से सभी केवल और इंटरनेट के तार को हटाने का आदेश जारी किया गया है।
केवल नेटवर्क और इंटरनेट नेटवर्क विद्युत विभाग ने कहा है कि भुगतान करने के बाद ही अपने तार को बिजली विभाग के पोल पर लटका सकते हैं। केवल और इंटरनेट ऑपरेटर संघ का कहना है कि 10 अक्टूबर को आदेश जारी किया गया और 11 अक्टूबर से कार्रवाई शुरू हो गई है। जबकि इस आदेश की जानकारी उनको विभाग की तरफ से अब तक नहीं दी गई है और कार्रवाई कर केवल और इंटरनेट तार काटे जा रहे हैं।
विद्युत विभाग केबल ऑपरेटरों को केबल तार टांगने के लिए भुगतान की प्रक्रिया को बताएं और भुगतान करने के लिए समय दिया जाय।
