PATNA- अभी-अभी राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में कुल 31 एजेंडों पर मुहर लगाया गया है। जिसमें मुख्य रुप से बिहार पुरातत्व एवं संग्रहालय सेवा संशोधन के गठन की मंजूरी मिली है। बिहार उत्पाद नियमावली 2001 में संशोधन को प्रकाशन करने की स्वीकृति मिली है।

सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष 15 दिसंबर को राजकीय समारोह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है

बिहार सरकार ने शराब और तारी उत्पादन और बिक्री में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़े निर्धन परिवार को आर्थिक मदद देने की योजना बनाई है। इसके लिए 610 करोड़ की स्वीकृति दी गई है

आतंकवाद संप्रदायिक नक्सली हिंसा सीमा पार से गोलीबारी एवं बारूदी सुरंग विस्फोट से पीड़ित सिविल व्यक्तियों को भी सहायता हेतु केंद्रीय योजना की सूची मार्गदर्शिका 2022 के प्रारूप को बिहार में भी लागू करने की स्वीकृति के संबंध में स्वीकृति मिली है

उद्योग विभाग के तहत संजीवन राइस मिल्स प्राइवेट लिमिटेड को वितीय स्वीकृति दी गई है

समेकित बाल विकास सेवाएं योजना अंतर्गत आंगनबाड़ी की सेविका सहायिका चयन मार्गदर्शिका 2022 की स्वीकृति मिली

अब सेविका को इंटर पास और सहायिका के लिए मैट्रिक पास योग्यता रखा गया है

अब जिला स्तर पर इसकी बहाली होगी जिसमे जिला के पदधिकारी की अध्यक्षता में चयन होगा

सेविका की बहाली में स्थानीय वार्ड का निवासी होना अनिवार्य रखा गया है