चाईबासा : बड़ी खबरचाईबासा से है जहां मनोहरपुर के कोयल नदी में नहाने के दौरान डूबने से बीएसएफ जवान और10वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. वहीं एक अन्य बच्चे को बचा लिया गया. घटना की जानकारी मिलते हीपुलिस घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बताया जा रहा है कि मनोहरपुर के कोयल नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से बीएसएफ जवान राजेश रंजन और 10 वर्षीय एरोन कुजूर कि मौत हो गई. घटना की जानकारी मिल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कोयल नदी के पास पहुंचे. वहीं परिजनों और पुलिस को भी सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
