दुमका : बड़ी खबर दुमका से जहां बाइकसवार अपराधियों ने सीएसपी से 2 लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है. लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधियों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ कर खूब पिटाई की. ग्रामीणों की पिटाई से एक अपराधी गंभीर रुप से घायल हो गया और अपराधी को पकड़ने के दौरान लगी गोली से एक युवक घायल हो गया. गंभीर रुप से घायल अपराधी को इलाज के लिए दुमका सदर अस्पतला भेजा गया जबकि गोली लगने से घायल व्यक्ति को सीएचसी जरमुंडी में इलाज के बाद घर भेजा गया.


अपराधियों ने सीएसपी से 2 लाख रुपये लूटा, भाग रहे अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा, घटना में अपराधी और ग्रामीण घायल


बताया जा रहा है कि जरमुंडी थाना क्षेत्र के भोड़ाबाद पंचायत के पालोजोरी गांव के सीएसपी से 4 बाइक सवार अपराधियों ने 2 लाख रुपये की लूटपाट की है. अपराधियों ने लूट को अंजाम देने के बाद बाइक लेकर भाग रहे थे. इस दौरान ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ लिया. अपराधी ने अपने बचाव में फायरिंग कर दी. फायरिंग में रुशन राय के कान में गोली लगी है और अपराधी भी गंभीर रूप से घायल है. दोनों को सीएचसी जरमुंडी लाया गया. अपराधी की हालत गंभीर देखते हुए दुमका सदर अस्पताल भेज दिया गया जबकि गोली लगने से घायल युवक को इलाज के बाद घर भेज दिया गया. वहीं पुलिस मौके से ही अपराधी और घटना में उपयोग किए गए मेड इन यूएस की पिस्टल को भी बरामद किया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है.