Hindi News / चाईबासा में नशेड़ी ने की महिला की हत्या, आक्रोशित महिला के पुत्र ने...

BIG BREAKING : चाईबासा में नशेड़ी ने की महिला की हत्या, आक्रोशित महिला के पुत्र ने भी कर दी हत्यारे की हत्या

Edited By:  |
big breaking big breaking

चाईबासा : बड़ी खबर चाईबासा से जहां चक्रधरपुर गुदड़ी के बुरुगुलीकेरा में नशे की हालत में आये एक व्यक्ति ने महिला की पीट पीट कर हत्या कर दी. महिला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने भी गुस्से में उस व्यक्ति को जमीन पर धकेल कर पीट पीट कर हत्या कर दी. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित क्षेत्र बुरुगुलीकेरा गांव में राजेश बुढ़ नामक व्यक्ति शराब के नशे में गांव के मुंडा सुखराम बुढ़ के घर पहुंच कर उसकी पत्नी गंधवरी बुढ़ को घर के बाहर रखे लकड़ी का पीढ़ा उठाकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. इससे मौके पर गंधवरी बुढ़ की मौत हो गई. इसी बीच मृतका का पुत्र दुनू बुढ़ मौके पर पहुंचा तो राजेश बुढ़ ने उस पर भी पीढ़ा से हमला करने की कोशिश की, लेकिन मां की हत्या से गुस्साये पुत्र दुनू बुढ़ ने राजेश बुढ़ को जमीन पर धकेल दिया और वहां रखे उसी पीढ़ा से हत्यारे राजेश बुढ़ को पीट-पीटकर मार डाला.

घटना की सूचना पर गुरुवार को गुदड़ी थाना की पुलिस के अधिकारी घटना स्थल पहुंचे और दोनों शव को बरामद कर लिया और मामले की हर बिंदु से जांच में जुट गई है.